गाजीपुर में वन ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विभागों को कार्ययोजना तेज करने के निर्देश

Share
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक कदमों पर जोर दिया गया।
बैठक की शुरुआत में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुआयामी रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत निवेश संवर्धन, अवस्थापना सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा, विशेष निवेश क्षेत्र की स्थापना, विनिर्माण, आईटी, स्टार्टअप तथा कृषि एवं संबद्ध सेवाओं में तेजी से काम किया जा रहा है।read more:https://worldtrustednews.in/sahitya-chetna-samaj-holds-condolence-meeting-on-the-demise-of-swara-samragini-asha-bhosle-pays-heartfelt-tribute/
उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर ओटीडी सेल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके। राज्य सरकार ने वर्ष 2027-28 से 2029-30 के बीच इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने का रोडमैप तैयार किया है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपनी-अपनी कार्ययोजना शीघ्र उपलब्ध कराएं और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ही प्रदेश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू/रा) आयुष चौधरी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त राज्य कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने विभागों की प्रगति से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *