शेरकोट। न्याय पंचायत हाफिजाबाद के अंतर्गत आने वाले दो विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए दो अध्यापकों एवं एक अध्यापिका को सोमवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के शिक्षकों एवं स्टाफ ने एकत्र होकर सेवानिवृत्त शिक्षकों की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं को याद किया और उनके योगदान की सराहना की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निरीक्षक मोहित चौधरी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। तत्पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी सभी ने खुलकर प्रशंसा की।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor
मुख्य अतिथि मोहित चौधरी (उप निरीक्षक, शेरकोट) ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं, जो अपने ज्ञान और संस्कारों से बच्चों का भविष्य संवारते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। अन्य अतिथियों ने भी शिक्षकों की सेवाओं को अनुकरणीय बताते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।इस दौरान नवीन कुमार (डीसी, बिजनौर), वैभव प्रताप (वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ), जितेंद्र सिंह (जिलाध्यक्ष), शिवनाथ सिंह (जिलाउपाध्यक्ष), नरेंद्र सिंह (जिला प्रभारी, विशिष्ट बीटीसी), उदिता सिसोदिया, पारस गोयल, संजीव कौशिक (संकुल प्रभारी), अर्चना सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं करण सिंह (वरिष्ठ अध्यापक) सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन मनस्वी राजपूत एवं पारस गोयल ने संयुक्त रूप से कुशलतापूर्वक किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं नोडल संकुल प्रभारी इस्तहसान अहमद ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में मयंक कुमार, मोहित कुमार, जयवीर सिंह, ममता देवी, कैंसर जहां, बुकरम बादशाह खान, पूनम रानी, कुसुम, पल्लवी राजपूत, लवी चौहान, बबीता, संगीता रानी एवं रेनू रानी सहित अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। समारोह का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।