कार्यकर्ता व सम्भ्रांत नागरिकों का सम्मान हमारे संस्कार में , अन्नू श्रीवास्तव

Share
फतेहपुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर ग्राम बस्ती सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के शहर स्थित रेडईया बस्ती में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा भ्रमण किया गया, जिलाध्यक्ष द्वारा बस्ती के कार्यकर्ताओं के साथ ही सम्भ्रांत नागरिकों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया, उपस्थित लोगों को जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई, जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गांव गरीब किसान मजदूर व विभिन्न क्षेत्रों के हितों को लेकर संजीदगी बिल्कुल स्पष्ट दिखाई दे रही है , समाज के सभी लोगों को बिना भेदभाव सकारात्मक के साथ आच्छादित किया जा रहा है, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के उपरांत 7से12 अप्रैल के मध्य ग्राम बस्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत पार्टी के सभी पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता, वरिष्ठ कार्यकर्ता व बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोग से सम्पर्क व उनका सम्मान किया जा रहा है,आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, मंडल प्रभारी ओम मिश्रा,विनोद गौतम , श्याम सिंह परिहार, दीपक मौर्य,आशुतोष मिश्रा, विनोद सिंह चन्देल, अतुल सिंह शीलू, सर्वेश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मौर्य,रवी गुप्ता, राम सुचित विश्वकर्मा ,मन्टू गुप्ता,शिव प्रसाद, मुन्ना लाला, प्रांजल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *