हलिया (मिर्जापुर)। क्षेत्र के खम्हरिया कला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान व छात्र छात्राओ के नेतृत्व में बच्चों ने रैली निकाली।स्कूल रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बच्चों का नामांकन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराने के लिए प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बताया कि सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें, ड्रेस मध्यान्ह भोजन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिक्षकों ने बच्चों का नामांकन कराने और नियमित रूप से विद्यालय भेजने की गाँव के लोगों से अपील की।इस दौरान शिक्षक, छात्र व गाँव की महिलाओं ने बढ चढ कर भाग लिया।इस दौरान प्रधानाध्यापक दयाला नंद आदि मौजूद रहे।