एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता

Share

सोनभद्र। राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में एक अनोखी पहल देखने को मिली। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर संगठन ने जश्न को सामाजिक सरोकार से जोड़ दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक सोच का विकास करना रहा। दौड़ में शामिल बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा शिक्षा और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं जिला महासचिव रोहित कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं और समाज में शिक्षा व खेल के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *