महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति के तहत किया जा रहा कार्यक्रमों का आयोजन 

Share
 ललितपुर- पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर  कालू सिंह के पर्यवेक्षण में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में महिलाओं/बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के विषय में तथा साइबर अपराध एवं उससे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किये गये । चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति /एण्टीरोमियों टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत मंदिरों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए भ्रमण किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, सतर्कता एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आमजन से अपील की जा रही है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे पर्व को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। इसी क्रम में जनपद के थानों की एंटीरोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित विभिन्न हॉटस्पॉट पर मनचलों, शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *