टिकैत किसान संगठन की महापंचायत को लेकर तैयारी हुई शुरू जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष ने की बैठक

Share
टिकैत किसान संगठन की महापंचायत को लेकर तैयारी हुई शुरू जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी और ब्लॉक अध्यक्ष ने की बैठक

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के असालतगंज कस्बे में स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में दिनांक 1 सितंबर 2024 को किसान यूनियन टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी की अगुवाई में महापंचायत। जिसमें ग्राम पंचायत में  पानी की टंकी चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट बिजली की बाबत समस्या  गौशाला में गोवंशों के देखरेख में लापरवाही बरत रहे जिम्मेदार। लोगों की जान से खेल रहे प्राइवेट अस्पताल  सहित विभिन्न मुद्दों पर महापंचायत की जाएगी जिसमें प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन कठेरिया ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर यादव नगर अध्यक्ष गोलू सिंह नगर उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता नगर सचिव अवनीश राजपूत सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व किसान क्षेत्रीय करेंगे प्रतिभाग। उक्त जानकारी साझा करते हुए किसान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर यह महापंचायत जिला अध्यक्ष विपिन तिवारी की अगुवाई में सुनिश्चित हुई है। जिसमें रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के  सबसे ज्यादा किसानों की बड़ी महापंचायत होने जा रही है। जिसमें किसानों की प्रमुख समस्याओं को महापंचायत में रखा जाएगा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *