बहराइच ( पयागपुर ) जनपद बहराइच अंतर्गत थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम मलूक सिंह पूर्व मौज झाला तरहर में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई l मायके वालों ने ससुराली जनों पर लगाया जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डालने का आरोप, जिसपर स्थानीय पयागपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है l मिली जानकारी के अनुसार मृतका लक्ष्मी उम्र 24 वर्ष के भाई, भानू निवासी चाईपुरवा कटरा जिला गोंडा ने अपनी बहन का विवाह हिंदू रीति रिवाज के साथ करीब 2 वर्ष पूर्व श्रीधर निषाद पुत्र राम निषाद मलूक सिंह पुरवा दाखिला के साथ किया था जिसमें हैसियत मुताबिक दान दहेज भी दिया लेकिन 2 अप्रैल को लक्ष्मी ने जहरीला पदार्थ खा लिया हालत खराब होने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सको ने लक्ष्मी की हालत चिंता जनक होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई, वही पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को मृतका के शव को सौप दिया गया है, जहां उसका देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गयाथाना अध्यक्ष पयागपुर दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है l पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी