प्रकाश जीनियस स्कूल में धूमधाम से मनायी गई रामनवमी

Share

सोनभद्र। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल की नई शाखा प्रकाश जीनियस किड्स स्कूल टैगोर नगर रावटसगंज में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा – अर्चना के साथ हुई। विद्यार्थियों ने भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित नाटक मंचन किया, जिसमें उनके आदर्शों और मर्यादा का सुंदर चित्रण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने अपने संबोधन में रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भगवान श्री राम के आदर्श, सत्य, धर्म और कर्तव्य को जीवन में अपने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं साधना पांडे, पूनम, श्रद्धा मिश्रा, आकांक्षा मोदनवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *