प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Share
संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह (मुन्ना) का जन्मदिन शुक्रवार को कालिकन धाम में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और खुशी जाहिर की।
जन्मदिन के मौके पर संजय सिंह ने सबसे पहले कालिकन धाम पहुंचकर मां कालिका की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।इस दौरान भवसिंहपुर के प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह डम्पी ने कहा कि मां कालिका की कृपा से प्रधान संघ अध्यक्ष की दीर्घायु हो और उनका जीवन सुखमय बना रहे।कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने भी संजय सिंह (मुन्ना) को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और लंबी उम्र की कामना की।इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह (डम्पी), बृजेन्द्र सिंह लोहा, बृजेश मिश्र भैरोपुर, रिंकू सिंह बाबा सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *