अमेठी। अमेठी जनपद के ग्राम पंचायत कुकहा रामपुर में बिजली विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गांव में बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद विभाग के जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिखे। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को भी इस समस्या की जानकारी दो दिन बाद हुई, जिससे विभागीय लापरवाही उजागर होती है।
बिजली आपूर्ति ठप रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। पानी की आपूर्ति बाधित रही और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता के चलते समस्या समय रहते हल नहीं हो सकी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो और लोगों को समय पर बिजली की सुविधा मिल सके।