गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने ग्राम हरिहरपुर में दबिश देकर सीताराम पुत्र हनुमान (उम्र 59 वर्ष) तथा बब्बन राम पुत्र पुरुषोत्तम राम (उम्र 42 वर्ष) को उनके आवास से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी वांछित व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।