थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार 

Share
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 01 नफर वारण्टी को किया गिरफ्तार
 सोनभद्र। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस की टीम द्वारा रविवार 07.04.2024 समय 11.30 बजे एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त शेरू अंसारी पुत्र कुतुबुद्दीन अंसारी नि0 टैगोरनगर पूरब मोहाल थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष है। गिरफ्तार करने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण में उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 सुनील कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र,का0 मदन कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, का0 सन्दीप सरोज थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *