पुलिस में पदोन्नति: उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव बने निरीक्षक, एसपी ने लगाए स्टार

Share

गाजीपुर। जनपद पुलिस महकमे में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अवसर उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उ0नि0- 952050825 बालेन्द्र कुमार यादव को उपनिरीक्षक पद से पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने स्वयं उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पदोन्नति के इस गौरवपूर्ण क्षण पर पुलिस अधीक्षक ने बालेन्द्र कुमार यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए दायित्व के साथ वह और अधिक ऊर्जा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटेंगे तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस दौरान उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण ने भी नवपदस्थापित निरीक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति न केवल जिम्मेदारियों को बढ़ाती है, बल्कि समाज के प्रति कर्तव्य को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा भी देती है।कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निरीक्षक बालेन्द्र कुमार यादव को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *