भदोही। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जें से टाटा पंच सफेद रंग की कार के अन्दर तीन बोरी में अवैध गाजां 121 किलो 450 ग्राम बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के पूर्णतया रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गए निर्देशों के क्रम में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में मुखबिरी सूचना पर ज्ञानपुर स्टेशन रोंड की बगल रेलवे की खाली जमीन से जनपद के रास्ते अवैध गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तगण समरजीत यादव पुत्र स्व0 दयाराम यादव निवासी महबूबपुर थाना भदोही उम्र करीब 25 वर्ष एवं प्रदीप सरोज पुत्र जज्जू सरोज निवासी राईपुर थाना सुरेरी जनपद जौनपुर उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से तीन बोरी में अवैध गाजां 121 किलो 450 ग्राम व 02 अदद एन्ड्रायड मोबाइल एवं एक अदद घटना में प्रयुक्त कार टाटा पंच सफेद रंग बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 126/2026 अन्तर्गत धारा 8/20/25 एनडीपीएस एक्ट व 207 एमवी एक्ट थाना गोपीगज भदोही का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।