27 ग्राम स्मैक व मोटरसाइकिल सहित एक युवक को पुलिस एवं एसएसबी टीम ने किया गिरफ्तार

Share

बहराइच ( मिहींपुरवा )l भारत नेपाल सीमा बलाई गांव क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी एवं सीमा क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस एवं एसएसबी टीम की वाहन चेकिंग अभियान के तहत एक  मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग हेतु रोकने पर उसके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद हुई पकड़े गया l युवक टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर सवार था।भारत नेपाल सीमा पर अपराध को रोकने हेतु थाना प्रभारी मोतीपुर आनंद चौरसिया के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज बलाई गांव अनिल यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार व एसएसबी बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को चेकिंग के लिए रोकने पर कोतवाली देहात ग्राम नहकटिया जनपद बहराइच  निवासी राजू पाल पुत्र गेंदालाल पाल को 27 ग्राम स्मैक तथा टीवीएस की राइडर मोटरसाइकिल यू पी 40 बी एच 3513  सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बाराबंकी निवासी शेरा ने किसी अज्ञात व्यक्ति को बलाई गांव में स्मैक देने के लिए उसे भेजा था।पुलिस व एसएसबी टीम संयुक्त रूप से बॉर्डर सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *