पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
नगर की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया गया यह फ्लैग मार्च
भदोही। लोकसभा निर्वाचन-2024 शांतिपूर्ण ढंग से
सकुशल संपन्न होने के बाद गुरुवार को नगर में पुलिस व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन कर जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया।
इस दौरान कोतवाली पुलिस के अधिकारियों व जवानों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल के कमांडेंट के नेतृत्व में पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस बल व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भदोही अजय कुमार चौहान ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए जिले में केंद्रीय सुरक्षा बल को लगाया गया था। अब चुनाव व मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हो गया है। लेकिन केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान अभी भी कैंप किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान कैंप किए रहेंगे। तब तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल व केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया जाएगा।