जनता सिर्फ अब वोट नहीं, बल्कि बनेगी अधिकार की राजनीतिक ताकत: राकेश राठौर 

Share
सीतापुर।आज इतिहास खुद को दोहराने नहीं बल्कि बदलने की तैयारी मे है। गरीब मुसलमानो के श्रम,संघर्ष और स्वाभिमान से स्थापित डां भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण सामाजिक न्याय की नयी इबारत लिखने का संकल्प है।यह उदगार मुख्य अतिथि सांसद राकेश राठौर ने विधानसभा बिसवा के ग्राम बहेरवा में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।सांसद राकेश राठौर ने कहा बहेरवा की यह धरती आज गवाह बन रही है कि जब सबसे हाशिए पर खड़े लोग खुद अपने नायको को स्थापित करते है तो वह सत्ता के गलियारो को चुनौती देने वाली क्रांति बन जाती है और डां अंबेडकर के नाम पर सिर्फ राजनीति करने वालो के लिए तबाही का पैगाम बन जाती है।सांसद राकेश राठौर ने आगे कहा कि सीतापुर जहां दलित और मुसलमान बहुसंख्यक है वहीं भाजपा,सपा और बसपा ने हमेशा संख्या मे बड़ा लेकिन हक मे छोटा बनाए रखा , आज का यह आयोजन ऐसी ताकतो की साजिश के खिलाफ एक प्रतिरोध है,इस आयोजन का साफ संदेश है की अब संख्या सिर्फ वोट नही अधिकार की राजनीतिक ताकत बनेगी।उन्होने कहा कि हमारा संविधान तभी जिंदा रहेगा जब उसे जीने वाले लोग जिंदा रहेंगे।
डां बृजबिहारी ने कहा कि बहेरवा की डां अंबेडकर की प्रतिमा उस झूठे विकास माडल पर करारा तमाचा है जो गरीबो की आवाज दबाकर उनके इतिहास को मिटाकर और उनके अधिकारो को कुचलकर खड़ा किया गया है । डां आर पी बर्मा ने कहा कि बिसवां के दलितो और मुसलमानो की यह एकता सीतापुर की सियासत को नया आयाम देगी,मुसलमानो के नाम पर सिर्फ राजनीति करने वालो के लिए यह आयोजन एक सबक साबित होगा।कांग्रेस उपाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह ने कहा कि बिसवां की अवसरवादी राजनीति की आज से उल्टी गिनती शुरू हो गई है,जो नाम बिसवां की दीवारो पर चमक रहे है अब उनकी भेदभाव की राजनीति के खत्म होने का वक्त आ गया है।सुनीला रावत ने कहा कि बहेरवा की यह राजनीतिक मशाल उन ताकतो के लिए तबाही का सबब बनेगी ।राहुल सिंह ने कहा डां भीम राव अंबेडकर हर इंसाफ पसंद की ताकत है।मजरूल इस्लाम ने कहा डां अंबेडकर की यह प्रतिमा पत्थर की नहीं यह उस दर्द की आवाज है जो सदियो से दलितो और वंचित मुसलमानो ने झेला है ।कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनीता चौधरी ने कहा डां अंबेडकर की मूर्ति उस संघर्ष की मूर्ति है जो बराबरी,सम्मान और अधिकारो की लड़ाई मे हर रोज जलती है इसे बुझने नहीं देंगे।रोशनी गुप्त ने कहा कांग्रेस हर राजनीतिक तानाशाही को खत्म करेगी।कांग्रेस की महामंत्री हसीना खातून ने कहा राहुल गांधी की जाति जनगणना को हम सब गांव गांव पंहुचायेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद खैराबाद जलीस अंसारी ने की। सांसद राकेश राठौर का इटिया शहीद मे ज़ोरदार स्वागत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *