पेट्रोल पंपों पर कमी के कारण लोगो में दिखा नाराजी

Share
नसीराबाद रायबरेली:-गुरुवार को नसीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंपों पर दो पहिया से लेकर फोर व्हीलर वाहनों की भारी भरकम  लाइन की कतार लगी रही फिर भी पेट्रोल पंप मलिको की मनमानी कुछ ने तेल नहीं दिया तो कुछ ने कम मात्रा में दिया।किसी पर पेट्रोल देने से नकारा गया तो कोई मशीन खराब का बहाना बताकर पल्ला झाड़ लिया दोपहर से लेकर शाम तक भारी भरकम भीड़ जुटी रही की अब शायद तेल मिलेगा लेकिन सभी वाहन चालकों को निराशा हाथ लगी और अपना अपना वाहन वापस लेकर लौटना शुरू कर दिया बताते चले की अंतरराष्ट्रीय देशों मे युद्ध के दौरान मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है कही गैस सिलेंडर तो कहीं तेल अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है जबकि विभागीय अधिकारी गैस और तेल दोनों पर्याप्त भंडार होने का दावा कर रहे हैं साथ में अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की जा रही हैं लेकिन बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेने के लिए भी लोग दो पहिया वाहन से लेकर फोर व्हीलर और तो और ट्रैक्टर ट्रॉली पर लाद कर कयी ड्रम लेकर टंकी पर तेल भरवाने पहुंचे लोग तो अचानक दोनों जनपदों के पेट्रोल पंप मलिकों द्वारा सीधा तेल देने से इंकार कर दिया गया किसी मलिकों की ओर से बताया गया कि तेल खत्म हो गया है तो कहीं मशीन खराब हो गई शाम तक यही नजारा रहा उक्त जनपदों के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों में यही हाल सोशल मीडिया पर अफवाह देखने को मिली और तो और प्रदेश की राजधानी में भी तेल को लेकर खूब हंगामा चला तब पेट्रोल पंपों पर पुलिस की तैनात की गई  कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें दूसरी बात समस्या के बीच लोगों को तेल महंगाई की सूचना भी मिल गई जिससे लोगों ने कयास और उम्मीद लगाया कि तेल महंगा होने की वजह से ही तेल पेट्रोल पम्प मालिकों ने देना बंद किया ताकि मुनाफा कमा सके शुक्रवार भी यही नजारा रहा कई पेट्रोल पंप बंद रही तो कुछ तेल दे रहे थे वह भी सौ रुपए से लेकर दौ सौ तक डीजल की बात करें तो दो हजार तक बोतल और डिब्बों में तेल देने से साफ इंकार ऐसी हालत में लोगों में भारी आक्रोश रहा कि क्या  देखना और सहना पड़ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *