अमेठी। जनपद के विकासखंड संग्रामपुर हल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा सामाजिक सद्भावना बैठक का आयोजन विकासखंड संग्रामपुर स्थित गया बक्श सरस्वती शिशु मंदिर, कालिकन धाम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों का परिचय कराया गया।
बैठक में सहविभाग संघचालक डॉ. हृदय राम ने अपने पाथेय में कहा कि समाज में आपसी समरसता और सद्भाव बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी से सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का आह्वान किया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी सामाजिक सद्भावना और उन्नति को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जिला संचालक रणजीत, सह जिला कार्यवाह विनोद वर्मा, खंड कार्यवाह विनोद पांडेय, छत्रसाल, प्रवीण यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ल, प्रदीप यादव, दिनेश पांडेय, जग नारायण यादव, राम नारायण गुप्ता, रामवरण कोरी समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।