बिहार विधानसभा चुनाव में जनता ने विकास व सुशासन पर लगाया मोहर : दिनेश कुमार दुबे
लखनऊ: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक एन्ड चेयरमैन दिनेश कुमार दुबे ने बिहार में एन डी ए की एकतरफ़ा जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “यह परिणाम केवल मतों की जीत नहीं, बल्कि बिहार की जनता का स्पष्ट और प्रबल संदेश है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकासोन्मुख नेतृत्व, तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के स्थिर नेतृत्व और डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जनता के गहरे विश्वास को दर्शाती है। श्री दुबे ने कहा कि वह बिहार की देव तुल्य जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से नमन करते है, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस ऐतिहासिक जीत में अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा कि अब अगली बारी बंगाल की है। श्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बंगाल में भी भाजपा विजय पताका फहराएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक एन्ड चेयरमैन दिनेश कुमार दुबे जी को बिहार विधानसभा चुनाव में जहां लगाया गया था, वहां की सभी सीटों पर पार्टी को सफलता मिल गई है। उन्होंने बताया कि मेरे पास बक्सर की 4 विधानसभा सीट थी। 1065 बूथ का प्रबंधन था सभी सीट जीत गई है, जिसमे दो सीट भारतीय जनता की कमल सिम्बल पर थी जबकि एक जनशक्ति और जनता दल यू को मिला था। कैमूर गंज मे भी कुल 4 विधानसभा को विजई बनाने का दायित्व मिला था, जिसमे कुल 1416 बूथ की प्रबंधन की जिम्मेवारी थी, जिसमे से तीन सीट जीती है। कुल 8 विधान सभा मे से सात सीट विधानसभा पर जीत दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि मै दो जनपद का बूथ प्रबंधन का कार्य देख रहा था कुल 8 विधानसभा की जिम्मेदारी थी कुल 25081 बूथ की जिम्मेदारी थी कुल 8 विधान सभा मे 7 विधान सभा जीती हैं।