1008 अतिशय क्षेत्र पपौरा जी में पट्टाचार्य गुरुवर विशुद्ध सागर जी ससंघ की हुई भव्य अगवानी

Share

अजय बरया   टीकमगढ़ -टीकमगढ़ के समीप स्थित 1008 अतिशय क्षेत्र पपौरा जी (पंपापुर) में श्री जिनविम्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का दिव्य एवं भव्य आयोजन दिनांक 8 से 13 अप्रैल 2026 तक होने जा रहा है। पंचकल्याणक महोत्सव, नगर गजरथ परिक्रमा (फेरी) तथा विश्वशांति महायज्ञ के शुभसूत्रपात के पूर्व आज परम पूज्य पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ (लगभग 31–35 पिच्छिका) की ऐतिहासिक और अलौकिक अगवानी संपन्न हुई।धर्म प्रभावना समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जनता ने बताया कि आज की अगवानी का दृश्य अद्भुत, अलौकिक और भाव-विभोर करने वाला था। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वर्ग से देवगण उतरकर इस पावन भूमि पर पधारे हों।सबसे आगे म्यूजिकल ग्रुप का डीजे, उसके पीछे नगाड़ा एवं घंटा वादन दल अपनी गरिमामयी ताल के साथ अगवानी शोभायमान कर रहे थे। इसके ठीक पश्चात 16 प्रकार की महिला रेजीमेंट—विशुद्ध सागर रेजीमेंट, सोम्यसागर रेजीमेंट, समत्य सागर रेजीमेंट आदि—अपनी-अपनी विशिष्ट ड्रेस कोड में जयकारा लगाती हुई और मनमोहक नृत्य करती हुई चल रही थीं। पुरुष वर्ग अन्ना हज़ारे शैली की लूंगी-कुर्ता पहनकर, सिर पर टोपी लगाए हुए, गुरुवर को नमस्तु निवेदित करते हुए अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे।जैन समाज के अतिरिक्त अन्य सभी समाजों एवं वर्गों के लोग टभी बड़ी संख्या में अगवानी हेतु उपस्थित रहे। अनेक राजनीतिक व्यक्तित्व, जिनमें प्रमुख रूप से अभिषेक खरे रानू और जीतू सेन अपनी टीम सहित पहुंचे और महाराज श्री के चरणों में निवेदित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर पर पधारे। विशाल जुलूस पठामार्ग से होता हुआ पपौरा जी पहुंचा, हां सभी भक्तजनों ने गुरुवर के मंगलमयी प्रवचन का लाभ प्राप्त किया।यह पावन, अलौकिक और ऐतिहासिक अवसर सभी धर्मात्मा जनों के लिए अविस्मरणीय रहा और पंचकल्याणक महोत्सव की दिव्यता का शुभारंभ करने वाला सिद्ध हुआ। लगभग  5000 लोग शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *