गाजीपुर । जखनियां -स्थानीय ब्लाक अंतर्गत कुल 90 ग्राम पंचायतो में शाशन द्वारा नियुक्त पंचायत सहायक कम डाटा ऑपरेटर व केयरटेकरो का भुगतान वर्षों से नहीं किया जा रहा है फिर भी काम न करने पर उन्हें नोटिस के साथ मानदेय रोकने की कार्यवाही ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी करते हैं लेकिन मानदेय देने के नाम पर चुप्पी साध लेते हैं ब्लॉक के कुल 90 ग्राम पंचायतो में नियुक्त पंचायत सहायकों पर शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के संचालन के लिए पंचायत सहायक कम डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति की गई जिनका मानदेय मात्र ₹6000 प्रति माह है व सामुदायिक शौचायलयों की साफ सफाई के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर केयर टेकरों की नियुक्ति की गई लेकिन यह लोग काम तो भली भांति करते हैं लेकिन मानदेय देने के नाम पर ग्राम प्रधान व सचिव कभी तत्पर दिखाई नहीं देते जिसका प्रमुख कारण है कि सभी ग्राम पंचायतो में प्रतिमाह लाखों का भुगतान किया जाता है लेकिन मानदेय इसलिए नहीं दिया जाता कि उनके मानदेय का कमीशन न तो ग्राम प्रधान को मिलता है और न ही सचिव या अन्य अधिकारियों को जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो पता कई पंचायत सहायकों व केयरटेकरों से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग रोज पंचायत भवन पर जाकर अपनी हाजिरी लगाते हैं और सचिव द्वारा जो भी कार्य दिया जाता है उसे पूरा करते हैं फिर भी मानदेय मांगने पर उन्हें बताया जाता है कि अभी ग्राम पंचायत के खाते में पैसा नहीं है इस बारे में खंड विकास अधिकारी भीमराव प्रसाद से पूछने पर उन्होंने कहा कि इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है एडियो पंचायत से पूछना पड़ेगा जबकि एडियो पंचायत से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।