बहराइच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 90 हजार 387 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में विभिन्न मामलों में 17 करोड़ 47 लाख 670 रुपये की धनराशि का सेटलमेंट हुआ।राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीवानी न्यायालय परिसर स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।read more:https://pahaltoday.com/the-peg-of-development-and-the-bound-public/ इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राकेश कुमार सिंह, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री कविता निगम, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) सुनील प्रसाद, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अरबिंद कुमार गौतम सहित कई न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।लोक अदालत में जिला न्यायालय द्वारा 9227 वादों, परिवार न्यायालय द्वारा 13 वादों, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 64 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 1 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग द्वारा 9 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक रिकवरी के 1069 मामलों और राजस्व के 1 लाख 80 हजार 4 वादों का भी निस्तारण किया गया।कार्यक्रम के अंत में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत अरबिंद कुमार गौतम ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक कर्मियों, मीडिया, वादकारियों और पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।