संगठनात्मक स्तर पर विधान सभा के  मंडलों में प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन 

Share
मोहम्मद रईस-गैसड़ी बलरामपुर /. पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू के आवास चारंगाहिया में   विधानसभा स्तर पर मंडलो में  प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया।  प्रशिक्षण शिविर 28 मार्च से 2 अप्रैल तक विधानसभा के पांच मंडलों में  चलेगा।।पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है।read more:https://khabarentertainment.in/trucks-collide-on-national-highway-both-drivers-seriously-injured/
उन्होंने कहा कि विकास की गति को और तेज करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। सभी अपने-अपने मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे, जिससे संगठन की जड़ें और मजबूत होंगी। पूर्व विधायक ने बताया कि विधानसभा में सात सत्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण विभाजित होगा मंडलों में प्रशिक्षण के दौरान रात्रि विश्राम में होगा, विधानसभा अंतर्गत बालापुर मंडल में 28 एवं 29 मार्च गैसड़ी मंडल में 29 एंव 30 मार्च, पिपरा मंडल में 30व31 मार्च ,पचपेड़वा मंडल में 31 मार्च से 1 अप्रैल, गनेशपुर मंडल में 1 अप्रैल से 2 अप्रैल तक प्रशिक्षण शिविर कैंप लगाया जाएगा।।इस अवसर पर दयाराम प्रजापति जिला उपाध्यक्ष, मदनलाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी, राम जी मिश्रा, अमित जायसवाल, श्यामू चौधरी, मंडल महामंत्री राधेश्याम वर्मा, नीरज मिश्रा, मंटू श्रीवास्तव, शिवमंगल गुप्ता, रामविलास विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र गुप्ता, सुरेश शर्मा, छोटकउ यादव, सुनील यादव, श्यामू पाल, नूर जेसीबी, आत्माराम यादव, आनंद यादव, सोनेश्वर गुप्ता, समेत दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *