नशा मुक्त समाज होगा तभी होंगी महिलाएं सुरक्षित
अपराजिता द्वारा गठित नारी संघ समूह की महिलाये नारी सशक्तिकरण को लेकर चला रही अभियान
कैसरगंज/बहराइच l रानी लक्ष्मी बाई नारी संघ भखरौली कनपुरवा की बैठक की गई जिसके अंतर्गत नारी संघ ने गांव के पुरुषों के साथ संवाद स्थापित कर समाज में एक बड़ी बुराई बढ़ रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाई। अपराजिता द्वारा गठित रानी लक्ष्मी बाई नारी संघ समाज के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान चला कर उसपर पैरवी भी कर रही है। इसी संबंध अपनी बैठक में पुरुषों के साथ संवाद स्थापित कर उनको भी अपने मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास कर रहा है। चूंकि समाज का एक बड़ा तपका नशे में लिप्त रहता है चूंकि इसमें पुरुषों की संख्या अधिक है और अब युवाओं में भी संख्या बढ़ रही है, नारी संघ अगुवाकार इंद्रावती ने बताया कि गांव में अक्सर शाम को पुरुष नशे में धुत घर आते हैं, और घर में महिलाओं के साथ मार पीट भी करते हैं इसके वह से समाज की बहन बेटियां असहज महसूस करती हैं। हम सब नारी संघ की बहनें मिलकर कोशिश करेंगे की नशा मुक्ति समाज बने यह काम इतना आसान तो नही हैं किंतु हमारी एक पहल से कभी तो बदलाव आ सकता है।कार्यकर्ता नमन द्वारा कई महिला संरक्षण कानूनों पर चर्चा की गई, की यदि महिलाओं के साथ कोई से दुर्व्यवहार करता है तो आप 1090 पर फोन कर तुरंत शिकायत दर्ज करवाए और कानून के तहत सजा भी दिलवा सकती हैं। कार्यकर्ता सोनी द्वारा बताया गया कि महिलाओं को पहले खुद आवाज उठाने की हिम्मत जुटानी पड़ेगी फिर वो कानून तक पहुंच बना पाएंगे। बैठक में मतदाता जागरूकता हेतु सभी को शपथ भी दिलाई गई, बैठक में नारी संघ की अगुवाकारे, पुरुष, किशोर, किशोरियां, बच्चे, अन्य ग्राम वासी, अपराजिता कार्यकर्ता नमन, सोनी, जितेंद्र मौजूद रहें।