दीवार गिरने से एक महिला की मौत दूसरा घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Share

चुनार (मिर्जापुर) । कोतवाली क्षेत्र के बहरामागंज मुहल्ले में नगर पालिका अध्यक्ष के निर्माणाधीन मकान की दीवार देर रात्रि तेज आंधी में गिरने से बगल मे एक तल बनवाकर मिर्जापुर के लोहदी निवासी नंदलाल बिन्द अपने पति संग बहरामगंज में रहती थी।जिसमें बगल में निर्माणाधीन मकान का दिवाला ताजा होने के कारण तेज आंधी में मकान के छत पर गिर गया जिस मकान की पटिया मकान के अंदर सो रहे राधा देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी नंदलाल बिन्द गंम्भीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से राधा देवी व पति नंदलाल को चचरी मोड हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने राधा देवी को मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर हालत देखते हुए पति नंदलाल बिन्द को रात्रि में ही ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ।बता जा रहा है ।की मृतका की एक बेटी है जो चुनार के मोहल्ला गंगेश्वर नाथ में संजय बिन्दु से शादी की हुई है। परिवार में मिर्जापुर कोई न होने के कारण 2 साल पहले चुनार में आकर बस गई थी और मकान बनवाकर वहीं पर रह रही थी।रात्रि में ही नगर पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के प्रति को आर्थिक मदद देकर ट्रामा सेंटर भिजवाया था।मृतक के पति कि अभी तबीयत पहले से ठीक है।घटनास्थल से मृतक के शव लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए पीएम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *