रामनवमी पर जखनियां में भव्य श्रीराम शोभायात्रा, पुष्पवर्षा व स्वागत से गूंजा बाजार

Share
गाजीपुर जखनियां । रामनवमी एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में जखनिया बाजार स्थित शिव मंदिर से भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया।शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। प्रभु श्रीराम की आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर डीजे की धुन पर झूमते-नाचते नजर आए, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्साह से सराबोर हो गया।यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों द्वारा शीतल पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इस दौरान सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का भी संदेश दिया गया।
शोभायात्रा में प्रांत धर्म रक्षा सहप्रमुख प्रदीप मिश्रा, जिला मंत्री राजकिशन जायसवाल, जिला विधि प्रकोष्ठ एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता मुकेश तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, विजय वर्मा सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं और सैकड़ों श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती मिली। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हुए शोभायात्रा को एक भव्य उत्सव का रूप दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *