फतेहपुर। नए वर्ष की पूर्व संध्या पर मानवता की मिसाल पेश करते हुए सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के तीन सदस्यों ने जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकेंद्र में रक्तदान किया। रक्तकेंद्र में लगातार बी पॉजिटिव रक्त की कमी को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की। रक्तदान करने वालों में अभिषेक पटेल, आशीष शर्मा एवं पवन पटेल शामिल रहे, जिन्होंने जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र पहुंचकर मरीजों के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह एवं यश उपस्थित रहे। वहीं जिला चिकित्सालय रक्तकेंद्र की ओर से मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक सिंह, टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ला, परामर्शदाता दीपाली वर्मा, टेक्नोलॉजिस्ट दिव्या वर्मा, संतोष राजपूत, डाटा एंट्री ऑपरेटर कौशल श्रीवास्तव एवं शशि प्रकाश मौजूद रहे। रक्तकेंद्र के अधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।