मोहित अरोड़ा-बलरामपुर/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार, बलरामपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा परिसर में जनजागरूकता रैली निकालकर महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण एवं अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।read more:https://pahaltoday.com/complaint-of-illegal-felling-of-green-mango-trees-in-belhara/
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला चिकित्सा कर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जनजागरूकता रैली के माध्यम से महिला स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गयाइस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. बी.पी. सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।