भाजपा के गाजीपुर जिला उपाध्यक्ष बनने पर क्रय-विक्रय समिति जंगीपुर के संचालक व भाजपा नेता

Share
गाजीपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सुधाकर सिंह कुशवाहा का जखनियां क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह क्रय-विक्रय समिति जंगीपुर के संचालक एवं भाजपा नेता रामलखन मौर्य के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।अशोक अष्टमी के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में रामलखन मौर्य ने सुधाकर सिंह कुशवाहा को गमछा पहनाकर एवं सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुशवाहा जी को पार्टी द्वारा गाजीपुर जिले का उपाध्यक्ष बनाए जाना पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष राजेश मौर्य, अंगद मौर्य, छोटेलाल मौर्य, विनोद कुशवाहा के साथ-साथ मंडल उपाध्यक्ष ऊंचहुआं तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष विजयशंकर कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में सुधाकर सिंह कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ गाजीपुर जिले के हर क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला, जहां कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ अपने नेता का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *