राजीव जायसवाल
बड़हलगंज नगर पंचायत में शनिवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह विश्वनाथ उमर सभागार में संपन्न हुआ। चेयरमैन प्रीति उमर ने चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी और अधिशासी अधिकारी राम समुख की उपस्थिति में सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वाले मनोनीत सभासदों में आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, निशा जायसवाल और राजकुमार निगम शामिल थे। शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन प्रीति महेश उमर ने इन सभी सभासदों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के निर्वाचित सभासदों का भी पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने सभासदों के मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन कार्यकर्ताओं के समर्पण, संगठन में योगदान और कर्मठता का सम्मान है।
कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ उमर ने किया, जबकि चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने सभागार में उपस्थित सभी सभासदों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद रवि साहनी, राजीव मिश्र, सुदीप वर्मा, वीरेन्द्र गुप्ता, दीपक शर्मा, दीपक गौड़, सूरज सोनकर, जीतेन्द्र पासवान, नियाज़ कुरैशी, सभासद प्रतिनिधि रामदास मद्धेशिया, संजय सोनकर, ऋषि चन्द, लक्ष्मण साहनी, भाजपा बड़हलगंज मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, नरहरपुर मण्डल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, ग्राम प्रधान अष्टभुजा सिंह, बनवारी प्रसाद, गंगासागर शाही, सन्तोष जायसवाल, अनूप जायसवाल, संजय मौर्य, सुनील उर्फ बबलू मद्धेशिया, दिलीप निगम, मनमोहन पटवा, मुन्ना निषाद, अजीत राव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय तिवारी, संत रविन्द्र दास महाराज, लक्ष्मीनारायण गुप्त, अरविन्द सिंह, श्यामजी पाण्डेय, प्रकाशवीर जायसवाल, लिपिक सुनील कुमार और नियाज़ अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।