बाउंड्री नहीं, गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर 126 बच्चे, व्यवस्था पर उठे सवाल

Share
जगदीशपुर/अमेठी। जनपद के विकासखंड जगदीशपुर के ग्राम पलिया पश्चिम स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां 126 नामांकित बच्चे असुरक्षित और अस्वच्छ वातावरण में पढ़ने को मजबूर हैं। विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल न होने के कारण अराजक तत्वों का आवागमन बना रहता है।विद्यालय की रसोई के पास शराब और बीयर की खाली बोतलें मिलने से स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। यही नहीं, परिसर में कक्षा के पास एक मशीन लंबे समय से खड़ी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। चारों ओर झाड़-झंखाड़ और कंटीले बबूल भी खतरा बढ़ा रहे हैं।विद्यालय के शौचालय निष्क्रिय हैं और लैट्रिन चोक होने के कारण बच्चों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो स्वच्छता अभियान की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है।प्रभारी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि बाउंड्री वॉल न होने से समस्या बढ़ रही है और मशीन हटाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। वहीं प्रधान पति ओमप्रकाश ने भूमि विवाद को बाउंड्री निर्माण में बाधा बताया।ग्रामीणों ने प्रशासन से विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने और शौचालयों को दुरुस्त कराने की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित ने बताया कि मामला संज्ञान में है और निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *