विकासखंड अंतर्गत स्थित आदर्श कृषक विद्यालय भौसी में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 2026 में उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया और विदाई समारोह का आयोजन भी हुआ।जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना में चयनित 6 छात्रों को अंगवस्त्र, मेडल और पाठ्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया,साथ ही विद्यालय में विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में संस्कृतिक कार्यऋम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने अनुपम प्रस्तुति दी।प्रधानाचार्य सिंह ने कहा विद्यालय दिन प्रतिदिन अपनी सर्वोच्च ऊंचाई की तरफ अग्रसर हो रहा है जिसमें विद्यालय के अध्यापको और छात्रों का अहम योगदान है विद्यालय के अध्यापकों द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जाते है छात्र उनका पालन करते है और अपने परिवार,क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करते है।इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सत्य देव सिंह,प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह, शिक्षक मनीराम, उधम सिंह,सुखलाल लिपिक दिलीप कुमार एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामसजीवन सहित विद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित रहे।