मां करीना संग मिट्टी के बर्तन बना रहे तैमूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर जहां इंडस्ट्री की स्टार हैं वहीं उनके बेटे तैमूर भी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं।
करीना अक्सर तैमूर की क्यूट वीडियोज और फोटोज साझा करती रहती हैं जिनपर फैंस का भी जमकर रिएक्शन आता है।अब करीना ने तैमूर के साथ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वे उन्हें पॉटरी सिखाती नजर आ रही हैं।
तैमूर और करीना दोनों के हाथ मिट्टी से सने हैं। दोनों ही मिट्टी के बर्तन बनाने की इस कारीगरी में मशरूफ नजर आ रहे हैं। तैमूर भी बड़े शौक से इस काम में सने दिखाई पड़ रहे हैं।