पवन सिंह का देवी गीत 'नईहर से अपना मंगा लीजिये' रिलीज

मुंबई, 09 अक्टूबर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार गायक-अभिनेता पवन सिंह का देवी गीत 'नईहर से अपना मंगा लीजिये' रिलीज हो गया है।
कोविड -19 ने जहां इस साल कई पर्व और त्योहारों के रंग में भंग डाला है, वहीं अब शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा भी नवरात्र भी बेहद सादगी के साथ ही मनाये जाने के आसार है, लेकिन लोगों की आस्था कम नहीं हुई है।
Also Read: कानून को अमली जामा पहनाना जरुरी
पवन सिंह का नया देवी गीत 'नईहर से अपना मंगा लीजिये' रिलीज हो गया है। गाने को 24 घंटे में दो मिलियन व्यूज मिले हैं। पवन के साथ गाने में नई सिंगर सोना सिंह ने डुएट किया है। गाना 'नईहर से अपना मंगा लीजिये' के गीतकार संतोष साहिल हैं, जिन्होंने लॉक डाउन में लोगों की खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है। संगीतकार आर्या शर्मा है।
Also Read: तीनों बच्चों से प्यार करता हूं : सैफ
पवन ने कहा, “यह माँ सरस्वती की कृपा, माँ भगवती का आशीर्वाद और श्रोताओं के प्यार का फल है। जल्द ही नवरात्र शुरू हो रहा है। ऐसे में माता के भक्तों के लिए मेरी तरफ से यह गाना उपहार में है। कोविड ने भले दुनिया में तबाही मचाई है, लेकिन शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा इस बीमारी का संहार कर मानव समाज की रक्षा करेंगी।”
प्रेम सतीश(वार्ता)