नगर पंचायत रनिया में नव-मनोनित सभासदों ने ली शपथ, नगर के विकास का लिया संकल्प

Share
 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात। अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रनिया में नव मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमे क्षेत्र की मा0 सदर विधायक/  राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, उपजिलाधिकारी अधिकारी अकबरपुर सुरभि शर्मा एवं चैयरमैन बिटान दिवाकर ने शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहें। इस दौरान शासन द्वारा नियुक्त मनोनीत सभासद उमा द्विवेदी, नितिन कुशवाहा और पंकज पासवान ने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में भारी संख्या में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान मा0 राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने तीनो नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण के बाद सभासदों ने नगर पंचायत रनिया के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। मा0 राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की मंशा के अनुरूप, मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नव मनोनीत सभासद जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करें। नगर पंचायत रनिया के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इन दौरान ईओ मनीष राय, अनिल भदौरिया, अरुण शर्मा, गुड्डू कुशवाहा, दयालु गुप्ता, मनमोहन सिंह, रोहित कुशवाहा, प्रमेश मिश्रा, रामजी मिश्रा, शिवराज सिंह, दुष्यंत शुक्ला, आकाश मिश्रा, रेनू द्विवेदी, विना तिवारी, गीता कमल, विराट त्रिवेदी, निक्कू तिवारी, मनीष कमल, मतलूम अली, राजेन्द्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *