बड़हलगंज में नवरात्र, हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Share

बड़हलगंज। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन के साथ ही हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ होने पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे व्रत रखकर माँ दुर्गा की आराधना करने मंदिरों में पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।नवरात्र के शुभ अवसर पर क्षेत्र के अनेक घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। भक्तों ने घट स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की शुरुआत की। मंदिरों में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।हिन्दू नववर्ष के अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं और नए संकल्पों के साथ वर्ष की शुरुआत की। इस दौरान कई स्थानों पर धार्मिक आयोजन भी किए गए।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर एवं उनके प्रतिनिधि महेश उमर ने क्षेत्रवासियों को नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व को हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *