प्राथमिक विद्यालय फूली में नवारंभ उत्सव शुरू, नए छात्रों का स्वागत

Share
गाजीपुर जमानियां। प्राथमिक विद्यालय फूली में नवारंभ उत्सव पर बच्चों का स्वागत करते शिक्षक। नए शैक्षिक सत्र के आगमन के साथ बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालयों में नवारंभ उत्सव की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर स्कूलों में प्रवेश लेने वाले नए बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है। गुरुवार विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल परिसर में बच्चों के स्वागत के लिए रंगोली, गुब्बारे व अन्य आकर्षक सजावट की गई। शिक्षकों ने नए छात्रों को तिलक लगाकर, पुष्प देकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। जिससे बच्चों में स्कूल के प्रति सकारात्मक भावना विकसित हो सके। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। बताया जा रहा हैं। की प्राथमिक विद्यालय शाहपुर,फुली में नवारंभ उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूम धाम के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।बाल वाटिका में प्रवेश लेने वाले बच्चों को रोरी तिलक लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया।कार्यक्रम का आरम्भ मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा किया गया। तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों को मुख्य अतिथि सुनील कुमार द्वारा कापी पेन देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र नाथ सिंह अध्यक्ष,अरविंद कुमार सिंह ARP,प्रेम कुमार सिंह ARP उपस्थित थे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि नवारंभ उत्सव केवल प्रवेश उत्सव नहीं है बल्कि यह बच्चों के उज्वल भविष्य की आधारशिला है। अभिभावकों खासकर मातृ शक्ति का विद्यालय के प्रति यह उत्साह और विश्वास ही हमें निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगा। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य की विशेष भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके इन उत्कृष्ट प्रयासों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति सराहनीय थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *