बाराबंकी। ज़िले के टेनिस बाल क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सुनहरा अवसर है कि जिले में राष्ट्रीय स्तर की बिग बेज टेनिस बाल क्रिकेट सीजन 2 प्रतियोगिता की ट्रॉफी का शनिवार को एक निजी होटल में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष शुक्ला की मौजूदगी में उद्धघाटन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के ख्यातिलब्ध अधिवक्ता सुमित जायसवाल मौजूद रहें। बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए भाजपा नेता मनीष शुक्ला ने मौजूद लोगों के बीच कहा राजधानी के पास के एक छोटे से जिले में देश भर की टीमें प्रतिभाग कर रही है यह क्रिकेट प्रेमियों के लिए सुखद बात है। उन्होंने कहा कि मैं अचम्भित हूं कि बाराबंकी में विजेता टीम को 2 लाख 51 हजार और उपविजेता टीम को 1 लाख 25 हजार के नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी से नवाजा जायेगा। यहीं नहीं मैन आफ द मैच को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी कमेटी की तरफ से दी जा रही है। मुख्य अतिथि ने कमेटी की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि यह एक ऐसा आयोजन है जहां खिलाड़ियों को इतने बड़ी धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कमेटी को हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया। कमेटी की तरफ से यह बताया गया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से टीमें भाग ले रही है। लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा टीमें प्रदेश और प्रदेश देश के अलग-अलग राज्यों से इंट्री करा चुकी है। यह प्रतियोगिता देवा के खेल मैदान में आयोजित किया जायेगा। जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर कर ली गई है।इस मौके पर मनीष सिंह, मोहसिन मतीन, मोहम्मद अब्दुल रहमान लल्लू, टेनिस बाल क्रिकेट बाराबंकी के सचिव धनंजय शर्मा, अब्दुला रहमान, अनरुद्ध शुक्ला आदि मौजूद रहें।