फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय फतेहपुर में आज खागा विधानसभा से विधायक कृष्णा पासवान द्वारा एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के दूरगामी प्रभाव और महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को साझा करना था ।पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का पारित होना भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित पड़े इस सुधार को धरातल पर उतारकर भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि ‘महिला सशक्तिकरण’ हमारे लिए केवल नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है ।read more:https://worldtrustednews.in/sahitya-chetna-samaj-holds-condolence-meeting-on-the-demise-of-swara-samragini-asha-bhosle-pays-heartfelt-tribute/विधायक जी ने स्पष्ट किया कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित होने से नीति निर्धारण में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी ।उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कानून केवल सीटों का आरक्षण नहीं है, बल्कि देश की ‘आधी आबादी’ के सम्मान और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला कदम है ।खागा विधायक ने कहा कि फतेहपुर जैसे ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले क्षेत्रों की महिलाओं में भी इस निर्णय से भारी उत्साह है, जिससे आने वाले समय में जमीनी स्तर पर नए नेतृत्व का उदय होगा ।विधायक कृष्णा पासवान ने अंत में कहा कि अब महिलाएं राष्ट्र निर्माण में सीधे तौर पर बड़ी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम के लिए प्रधानमंत्री और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशीला मौर्या, जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, रेखा मिश्रा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति प्रवीण, मंजू शुक्ला, विजय लक्ष्मी साहू, अन्नू सविता, संगीता द्विवेदी, अंजू त्रिपाठी, दीपिका सिंह, शैलजीराज लोधी, नीशू तिवारी, वंदना द्विवेदी, गायत्री सिंह, संजना द्विवेदी, सुनिधी द्विवेदी आदि पार्टी के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।