नहटौर। भगवान ऋषभनाथ के पंचकल्याणक महोत्सव के तहत आयोजित घर-घर मंगलगान कार्यक्रम में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सिद्धांत जैन के आवास पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान ऋषभनाथ का गुणगान करते हुए भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हो गया। हर ओर भक्ति की गूंज सुनाई दे रही थी और श्रद्धालु भजनों में तल्लीन नजर आए।मंगलगान के उपरांत पंचकल्याणक महोत्सव में कुबेर की भूमिका निभा रहे सुकेश जैन द्वारा रत्नवृष्टि की गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। जैसे ही रत्नवृष्टि हुई, श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास का विशेष माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर सुरेंद्र जैन, राजीव जैन, सौरभ जैन, पंकज जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, अनुज गोयल, आशु जैन, प्रत्यूष जैन, पुनीत जैन, नूतन जैन, रेणु जैन, मंजू जैन, रिया जैन, अनीता जैन, प्रिशा जैन, रीता जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।