नगसर पुलिस की कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी के मामले में चल रही थी तलाश

Share
रजत श्रीवास्तव  गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।मामले के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को थाना नगसर में दर्ज मुकदमा संख्या 54/25 के तहत आरोप है कि अभियुक्त ने वादी के घर के पास पहुंचकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी की थी। इस संबंध में धारा 74 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
शनिवार 4 अप्रैल 2026 को थानाध्यक्ष ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर नगसर चट्टी के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी ग्राम बहादुरपुर, थाना नगसर हाल्ट, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *