संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन 26 मार्च से शुभारंभ-मंदिर समिति की बैठक में लिया गया निर्णय…

Share

बहराइच ( नानपारा )l सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी चैत्र नवरात्रि की व्यवस्थाओं को लेकर  एक बैठक आयोजित की गई।  अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष डी. के. श्रीवास्तव ने की।
बैठक में एजेंडा के अनुसार मंदिर में भगवान गणपति एवं भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नवरात्रि के बाद तय होगी lसर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष रामचरितमानस के अखंड पाठ के स्थान पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अष्टमी, 26 मार्च 2026 को अपराह्न 3 बजे से मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। संगीतमय सुंदरकांड पाठ की व्यवस्था मंदिर के महाआचार्य पंडित राम उजागर मिश्रा को सौंपी गई है, जबकि भगवान के दरबार को सजाने की जिम्मेदारी रामा दल को दी गई है।नवमी, 27 मार्च 2026 को होने वाले कन्या पूजन एवं हवन की जिम्मेदारी स्टडी राम गोपाल मिश्र को दी गई है। वहीं भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष अभिलाष श्रीवास्तव संभालेंगे।नवरात्रि के प्रथम दिन से नवमी तक मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ, पूजन एवं आरती पूर्व की भांति पुजारी संतोष पाण्डेय द्वारा कराई जाएगी, जिसमें पुजारी राम गोपाल मिश्रा सहयोग करेंगे। इसके साथ ही नवरात्रि से पहले मंदिर में लगे वाटर कूलर के कंप्रेशर की मरम्मत कराने का भी निर्णय लिया गया। मंदिर में नवरात्रि के सायंकाल प्रसाद परीवा को प्रथम दिन अमिता निगम द्वितीया को पंडित राम उजागर मिश्रा तृतीया राम समुज वर्मा और पंचमी को मनोज सोनी व मंजू सोनी द्वारा चढ़ाया जाएगा।
बैठक में पंडित राम उजागर मिश्रा, अजय गुप्ता, डॉ. अशोक गुप्ता, राम समुज वर्मा, राम देव, संतोष पाण्डेय, अनुपम मिश्र, डॉ. वीरांगना कान्त सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *