आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ

Share
गाजीपुर जखनियां।
जिले के जखनियां क्षेत्र स्थित अतिगांवा गांव में रविवार को एम.एस.डी. चार्ली पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे हुआ, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ गांव के ग्यारह वरिष्ठ मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी भव्य हो गया। विद्यालय की अत्याधुनिक सुविधाएं एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह संस्थान जखनियां क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे गाजीपुर जिले के लिए एक नई पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं जिले के अन्य विद्यालयों की तुलना में विशेष हैं। स्मार्ट क्लास, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, प्रशिक्षित शिक्षक एवं अनुशासित वातावरण इस विद्यालय की प्रमुख विशेषताएं हैं।उन्होंने विशेष रूप से बताया कि संस्था की शुरुआत किसी सेलिब्रिटी के बजाय अपनी माता लल्ली देवी के कर कमलों से फीता कटवाकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई, जो कार्यक्रम का भावनात्मक आकर्षण रहा।डॉ. सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, विशेषकर उन बच्चों के लिए जो संसाधनों के अभाव में अच्छी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि 35 किलोमीटर तक के ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की ओर से वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, सह-शिक्षा प्रणाली एवं सीबीएसई बोर्ड (प्रस्तावित) के अनुरूप संचालित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी से लेकर उच्च कक्षाओं तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे शीघ्र नामांकन कराकर इस उत्कृष्ट संस्थान का लाभ उठाएं। साथ ही, एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए निशुल्क वाहन सुविधा की व्यवस्था भी की गई है।समारोह को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन अटल सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सत्येंद्र प्रताप सिंह उर्फ मसाला सिंह, अजीत सिंह, अजीत सिंह काली, मोनू सिंह, मिथिलेश सिंह, जेपी यादव, राजू सिंह, अमित सिंह, ओम जी, वायुनंदन पांडे, टिंकू सिंह, राजेश राजभर, मंटू सिंह, अश्वनी सिंह, कैलाश वर्मा, शिवानंद सिंह, विनोद सिंह, अंकुर सिंह, धनंजय पांडे, विजय बहादुर सिंह, राकेश सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना, रामाधार गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *