सांसद का तीन दिवसीय दौरा, मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही जनसंपर्क कार्यक्रम

Share
अमेठी। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा के तीन दिवसीय जनसंपर्क एवं जनसेवा कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर दी गई है। इस दौरान सांसद क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दिन 19 मार्च को पवित्र नवरात्रि पर्व के शुभारंभ अवसर पर सांसद शर्मा विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करेंगे और श्रद्धालुओं से संवाद भी स्थापित करेंगे।द्वितीय दिन 20 मार्च को सांसद दिव्यांग सहायतार्थ शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा समापन कार्यक्रम में भाग लेकर लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। वे शिविर में वितरित किए जा रहे सहायक उपकरणों की व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।तृतीय दिन सांसद श्री शर्मा क्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न गांवों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित करेंगे। इसके बाद वे रायबरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के प्रवक्ता अनिल सिंह ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *