हल्दौर । सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा कर्मियों ने करीब एक साल से मानदेय का भुगतान न होने पर चिंता जताते हुए शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि मनरेगा के तहत जनपद में कार्यरत रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लंबे समय से शासन के निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का संचालन और विभागीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें करीब एक साल से मानदेय नहीं मिल सका है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इन कर्मियों के बच्चों की विद्यालय में फीस न जाने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है एवं जरूरत सभी कार्य प्रस्तावित है बीमार साथी अपना इलाज नहीं कर पा रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/pt-govind-ballabh-pant-took-many-steps-for-the-development-and-improvement-of-uttar-pradesh-chief-minister-yogi/
मनरेगा कर्मियों का कहना है कि मानदेय न मिलने के कारण उनके पारिवारिक दायित्व प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ती महंगाई और आर्थिक जिम्मेदारियों के चलते कर्मचारियों के लिए रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि लगातार कार्य करने के बावजूद समय पर भुगतान न होना उनके मनोबल को भी प्रभावित कर रहा है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने शासन और प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द लंबित मानदेय का भुगतान कराया जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। मनरेगा कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा। उन्होंने आईएसबी एडीओ अजयपाल सिंह को डीएम के नाम मांग पत्र सौंपा और प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है। इस अवसर पर देवराज सिंह, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, मुनेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, विपिन कुमार, अंजू, अनिल कुमार, सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे ।