विधायक ने किया  रिसॉर्ट आशीर्वादम का उद्घाटन

Share

बहराइच ( पयागपुर )l पयागपुर में विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई जब क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने नव निर्मित आशीर्वादम रिसॉर्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने फीता काटकर रिसॉर्ट का शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को इस नई सुविधा के लिए बधाई दी।उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आधुनिक रिसॉर्ट खुलने से पयागपुर में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।उन्होंने रिसॉर्ट संचालकों महावीर प्रसाद एवं राहुल अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उद्घाटन के दौरान गए हैं पश्चिम बंगाल के बराकर के प्रसिद्ध भजन गायक विनोद कुमार गड़ोदिया बिन्नु एवं कोलकाता की डिंपल अग्रवाल मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत किया गया और रिसॉर्ट परिसर का भ्रमण भी कराया गया, जहां आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *