रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज मे मिशन शक्ति   कार्यक्रम का आयोजन

Share
महराजगंज तराई (बलरामपुर) प्रदेश में मिशन शक्ति फेज के पांचवे चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति  का कार्यक्रम रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने कार्यक्रम में बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। छात्राओं को सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया की आज के युग में महिला सशक्त हो रही है। सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान ‌ के साथ-साथ  उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा शक्ति मोबाइल टीम व महिला हेल्प डेस्क का गठन थाने स्तर पर किया गया है। सभी गांवों में महिला बीट अधिकारी तैनात किए गए हैं जो अपनी वीट की महिलाओं से संवाद कर रही हैं। इस मिशन का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त करना और उनको उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक करना है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने चौपाल में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन 1090, 112,1930 1098, की जानकारी दी। छात्राओ को शिक्षा सुरक्षा सम्मान एंव स्वालंबन की नीति के बारे में जागरूक किया। महिलाएं छोटे से छोटे अपराध की रिपोर्ट करे‌। ताकि अपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *