फर्रुखाबाद-महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर किया गया।दौड़ पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जेल चौराहे तक संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में विशेष जोश और ऊर्जा देखने को मिली, जो उनके बढ़ते आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का प्रतीक रहा।समापन अवसर पर छात्राओं ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाकर अपनी खुशी व्यक्त की। इस आयोजन के माध्यम से न केवल बालिकाओं को जागरूक किया गया, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ।